विनोद यादव बने केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ दुर्गापुर के नए प्राचार्य

विनोद यादव बने केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ दुर्गापुर के नए प्राचार्य

दुर्गापुर(अमन राय) : नव-नियुक्त प्राचार्य विनोद यादव ने केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ ,दुर्गापुर का कार्यभार संभाल लिया है । सर्वप्रथम कक्षा आठ की छात्रा संस्कृति एवं स्नेहा ने "झूम-झूम हर कली,बार-बार कह चली , आप जो पधारे तो, महक उठी गली-गली" | गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्र-मुग्ध कर दिया । तत्पश्चात विद्यालय के उप-प्राचार्य अमरेन्द्र कुमार झा ने हरियाली का प्रतीक पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया । उपस्थित हजारों बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने प्राचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया ।अपने संबोधन में प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि किसी भी विद्यालय के विकास में बच्चे, शिक्षक ,अभिभावक एवं पूरी टीम का योगदान होता है । उन्होंने प्रातः कालीन सभा के पूरे कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चे इसी प्रकार शैक्षणिक एवं पाठ्येतर क्रिया कलाप के क्षेत्र में भी अपना विकास कर विद्यालय का नाम रौशन करते रहें । इस अवसर पर हजारों बच्चों के अलावा वरिष्ठ शिक्षक मुकेश कुमार ,नवीन कुमार,रणजीत कुमार,श्रीमती टूना शर्मा, संयोजिका सुचित्रा कुमार, श्रीमती बसुंधरा, श्रीमती शची त्रिपाठी,अनिंदिता साहा,उत्तम कुमार बंदोपाध्याय आदि उपस्थित थे ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
5
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
0
wow
0